17 सितंबर, 2023

अहम् और मम

ममता बहुत बड़ा मल है। ममता दुख रूप होती है। ममता जितनी अधिक होती है मनुष्य को उतना ही कष्ट होता है। यहां तक कहा गया है कि "ममता तरुन तमी अंधियारी, राग द्वेष उलूक सुखकारी"  ममता अमावस्या की काली रात है, उसमें राग द्वेष रूपी उल्लू सुख पाते हैं।

यदि हमारी बेटे में ममता है तो उसको कोई भी आदमी पीटेगा तो हमें उस आदमी से द्वेष हो जाएगा।

और यदि हमारी स्त्री या बहु में ममता है तो उसको कोई भी देखेगा तो द्वेष हो जाएगा। 


जहां ममता है वहां राग द्वेष जरूर रहता है। 

चाहे वह ममता छोटे बच्चे में कर लो या एक स्त्री में।

तो ममता का क्या अर्थ है ? ममता का अर्थ है मेरापन 

विभीषण जी ने कहा है - ममता तरुन तमी अंधियारी  

यह ममता काली रात्रि के समान है जहां ममता है वहां राग- द्वेष भी जरूर होता है । जब तक ममता है तब तक भगवान नहीं आएंगे , और भगवान आ गये तो ममता नहीं रहेगी-- तब लगि बसति जीव मन माहीं। जब लगि प्रभु प्रताप रबि नाहीं।।   यह ममता रूपी रात्रि तभी तक जीव के मन में बसती है, जब तक प्रभु का प्रताप रूपी सूर्य उदय नहीं होता।

भगवान में प्रेम हो गया तो यह स्त्री, बेटा,बेटी की सब ममता खत्म हो जाएंगी 

सब जगह यह अखंड नियम है।

तो फिर ममता का आखिर करें क्या, इसे कहां लगाएं ?

तुलसीदास जी कहते हैं-

तुलसी ममता राम सों समता सब संसार।

राग न रोष न दोष दुख दास भए भव पार।।

गोस्वामी तुलसीदास जी कहते हैं कि जिनको श्री राम चंद्र जी में अपनत्व (मैं राम जी का और राम जी मेरे हैं) की ममता है और इस जगत को बिना भेदभाव के समत्व यानी समता(ना काहू से दोस्ती,ना काहू से बैर) है ,जिनका किसी के प्रति राग,द्वेष,दोष और दुख आदि का भाव नहीं है, ऐसे श्रीराम प्रेमी भक्त बिना परिश्रम भवसागर पार हो जाते हैं।

 हम मरते हैं संसार में ममता करने के कारण ही भगवान में ममता हो जाए तो कभी मरना ना पड़े

श्रीमद् भागवतम 5.5.8 में कहते हैं

           पुंस: स्त्रिया मिथुनीभावमेतं तयोर्मिथो हृदयग्रन्थिमाहु: ।

               अतो गृहक्षेत्रसुताप्तवित्तैर्जनस्य मोहोऽयमहं ममेति ॥ ८ ॥

स्त्री तथा पुरुष के मध्य का आकर्षण भौतिक अस्तित्व का मूल नियम है। इस भ्रांत धारणा के कारण स्त्री तथा पुरुष के हृदय परस्पर जुड़े रहते हैं। इसी के फलस्वरूप मनुष्य अपने शरीर, घर, सन्तान, स्वजन तथा धन के प्रति आकृष्ट होता है। इस प्रकार वह जीवन के मोहों को बढ़ाता है और “मैं तथा मेरा” के रूप में सोचता है।

पुरुरवा भी उर्वशी के मोह में पड़कर अत्यंत दुखी होने के बाद अंत में यही निष्कर्ष निकालता है, अंत में यही समझता है -"चूँकि मैने अपनी बुद्धि को मन्द बनने दिया और चूँकि मै अपनी इन्द्रियों को वश में नहीं कर सका, इसलिए मेरे मन का महान् मोह मिटा नहीं यद्यपि उर्वशी ने सुन्दर वचनों द्वारा मुझे अच्छी सलाह दी थी। भला मै अपने कष्ट के लिए उसे कैसे दोष दे सकता हूँ जबकि मै स्वयं अपने असली आध्यात्मिक स्वभाव से अपरिचित हूँ? मै अपनी इन्द्रियों को वश में नहीं कर पाया, इसीलिए मै उस व्यक्ति की तरह हूँ जो निर्दोष रस्सी को भ्रमवश सर्प समझ बैठता है।" (श्रीमद् भागवतम 11.26.16)

इसलिए बुद्धिमान मनुष्य को सारी कुसंगति त्याग देनी चाहिए और सन्त भक्तों की संगति ग्रहण करनी चाहिए जिनके शब्दों से मन का अति-अनुराग समाप्त हो जाता है

आसक्ति होती है शरीर को ‘मैं’ मानकर और ममता होती है शरीर से संबंधित वस्तुओं को ‘मेरा’ मानकर। अहम् को कृष्ण में समर्पित करके ममत्व को भी कृष्ण में लगा कर के ही हम बंधन से मुक्त हो सकते हैं और आनंदकंद से युक्त हो सकते हैं। 

जिसने मनुष्य जीवन पाकर भी भवसागर से, विकारों के आकर्षण से खुद को नहीं बचाया, जो आत्मा-परमात्मा के ज्ञान में नहीं आया, वह मंदमति है, आत्म-हत्यारा है, अधोगति को जायेगा। यह जीव किसी भी वस्तु या जगहमें आसक्ति, प्रियता या वासना रखेगा, उसे मृत्युके बाद चाहे कोई भी योनि मिले, उसी जगह आना पड़ेगा । पशु-पक्षी, चिड़िया, चूहे आदि उसी घरमें जाते हैं । जिसमें पूर्व-जन्ममें राग था ।

                 कारणं गुणसङ्गोऽस्य सदसद्योनिजन्मसु ।        (गीता १३/२१)

अतः भगवान कपिल स्वयं कहते हैं कि -

                  मदाश्रया: कथा मृष्टा:श‍ृण्वन्ति कथयन्ति च ।

                  तपन्ति विविधास्तापा नैतान्मद्गतचेतस: ॥ २३ ॥         (श्रीमद् भागवतम 3.25.23)

निरन्तर मेरे अर्थात् पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान के कीर्तन तथा श्रवण में संलग्न रहकर साधुगण किसी प्रकार का भौतिक कष्ट नहीं पाते, क्योंकि वे सैदव मेरी लीलाओं तथा कार्यकलापों के विचारों में ही निमग्न रहते हैं। यदि कोई मुझको छोडक़र अन्य की शरण ग्रहण करता है, तो वह जन्म तथा मृत्यु के विकट भय से कभी छुटकारा नहीं पा सकता


                     प्रसङ्गमजरं पाशमात्मन: कवयो विदु: ।

                     स एव साधुषु कृतो मोक्षद्वारमपावृतम् ॥ २० ॥     (श्रीमद् भागवतम 3.25.20)

प्रत्येक विद्वान व्यक्ति अच्छी तरह जानता है कि सांसारिक आसक्ति ही आत्मा का सबसे बड़ा बन्धन है। किन्तु वही आसक्ति यदि स्वरूपसिद्ध भक्तों के प्रति हो जाय तो मोक्ष का द्वार खुल जाता है।


05 सितंबर, 2023

श्रीमद्भागवतम् अध्ययन : > प्रथम स्कंध, प्रथम अध्याय, श्लोक संख्या -(4 से 11)

 पिछले तीन श्लोक भागवत के मंगलाचरण थें अब मुख्य विषय प्रस्तुत हो रहा है जिसके कुछ मुख्य बिंदु निमनलिखित हैं। 👇

1) भगवान की प्राप्ति की इच्छा के बजाय इंद्रिय तृप्ति की कामना से कर्म होना यह कर्ता के लिए बंधन का कारण है। 

2) जिस प्रकार वृक्ष की जड़ में जल देने से वृक्ष से अलग हुई टहनियों को पोषण नहीं मिल सकता उसी प्रकार जब कोई जीव भगवान से रहित है अर्थात उनसे जुड़ा नहीं है, उनकी सेवा से रहित है तो उसके जीवन में कभी संतुष्टि और शांति नही मिल सकती और यदि भौतिक वस्तुओं से उसे कोई संतुष्टि प्रदान करना चाहे तो ये समय का अपव्यय मात्र है। 

3) भगवान के नामों का सामूहिक कीर्तन तथा श्रीमद भागवत का अध्ययन ही इस युग में जीवों के हृदय को तृप्ति और शांति प्रदान कर सकती है। 

4) जो व्यासदेव जी के दृष्टिकोण को, उनके उद्देश्य को सही सही प्रस्तुत कर सके, अपनी मनमानी व्याख्या की बजाय केवल उनकी ही बात प्रस्तुत करे तथा पूर्ववर्ती आचार्यों का अनुगमन करे ऐसे प्रमाणिक प्रतिनिधि गोस्वामी समझने योग्य हैं। 

5) व्यासदेव के प्रमाणिक प्रतिनिधि को चार पापों(अवैध स्त्री संबंध, पशु वध, मादक द्रव्य, सभी प्रकार की द्युत क्रीड़ा)से मुक्त रहना चाहिए। समस्त शास्त्रों, वेदों और पुराणों में पारंगत होना चाहिए। षडदर्शन की समस्त प्रणालियों से उसे अवगत होना चाहिए ताकि अन्य समस्त प्रणालियों में भागवत की आस्तिकता वाद को प्रस्तुत कर सकें क्योंकि दर्शन की समस्त प्रणालियों में समस्त कारणों के कारण अर्थात श्री कृष्ण का वर्णन कहीं नहीं किया गया है। 

6) गुरु की आज्ञा का पालन अत्यंत विनीत भाव से करते हुए तथा उनके अनूकूल रहकर ही जीव को जीवन की अभीष्ट सिद्धि अर्थात भगवतप्राप्ति सहज ही हो सकती है अन्यथा इस मार्ग पर केवल बाधा ही बाधा उत्पन्न होगी। 

7) इस कलयुग में विभिन्न प्रकार के पंथ और संस्थाएँ केवल इंद्रिय तृप्ति के उद्धेश्य से अपना बाजार चला रहें हैं और ढीले ढाले लोग जो अध्यात्म को बड़ी सरल वस्तु मानते हैं ,ऐसे लोग उनके आडंबर में फँस कर अपना जीवन बर्बाद करते हैं । धर्म की आड़ में पापाचरण को ही बढ़ावा मिलता है और जीवन में कभी शांति नहीं मिलती। 

8) लोग वर्णाश्रम के विधि विधानों का पालन करने में अपने आप को अयोग्य समझते हैं और आध्यात्म में कोई रुचि नहीं दिखातें। इसलिए शौनकादि मुनिजन सूत जी से समस्त शास्त्रों का सार प्रस्तुत करने के लिए प्रार्थना कर रहें हैं ताकि जन सामान्य उसे बड़ी सहजता से समझ सकें। 

**आत्मा को भौतिक वस्तुओं से तृप्ति नहीं मिल सकती क्योंकि वह भौतिक तत्वों से निर्मित नहीं है वह स्वभाविक रूप से आध्यात्मिक है। समस्त शास्त्रों का निर्माण इस आत्मा की तृप्ति हेतु ही हुआ है । विभिन्न शास्त्रों में विभिन्न प्रकार के जीवों के लिए विभिन्न प्रकार की बातों और विधिविधानों का वर्णन है किंतु कलयुग के जीवों की असमर्थता को ध्यान में रखतें हुए, उनके कल्याणार्थ नैमिषारण्य के मुनियों ने सूत जी के समक्ष अपने प्रश्न रखें। 


01 सितंबर, 2023

The Poriade or Adventures of Porus

The Poriade or Adventures of Porus


Advertisement

It has often been observed that this is the age of facts and not of poetry; that men are more willing to follow the doctrines of Bentham than to amuse themselves with the beauties of Shakespeare. This remark has very little foundation after all. For, notwithstanding their tendency to useful objects, people are ever disposed to lend their listening ears to the gentle voice of the Muse. This consideration, however, leads me to publish this little book of poem with a view to obtain the encouragment of the public which will enable me to give the other parts to the world. To please men at their leisure hours is not the only object of my work, but some historic importance will no doubt be attached to it. The life of Pooroo (with somewhat of a poetic license of course) and his war with Alexander will be described at length.


— K.N. Dutt



Argument

The poet laments the fate of his Country—Invokes the Muse—Sindus the king of Taxilus—He being childless requests his priests to find the day when he will have a child—After consulting their rules of foretelling they presage the birth of Pooroo—Pooroo takes his birth—His Satara—His boyhood—He goes to play on the Sutledge bank—There he kills a hind—Serious reflections—He goes out to travel in the dress of a hermit—The king hears of his disappearance—The queen mourns—The priests pray—Pooroo stands on a hill and sees the stars and the moon—He sleeps in a grot—The vision appears and advises him to go to China.


 


Alas! the days of glory are no more,


When Hindu fame rang out from shore to shore;


When Asak’s* arms encompassed distant lands,


And Grecia trembled at our martial bands!


*Asak (Ashok) was a great Indian potentate and is known to have been the conqueror of almost whole of Asia and some parts of Europe. He was the grandson of Chandragupta or Sandrocotus of the Greeks. His exploits are all recorded in the pages of the Boodha works.


Alas! no Rama bends his massive bow,


To give a tyrant a destructive blow.


No more his pon’drous club a Bhima* wields,


Nor from savage foes, this his country shields.


*Bhima was the second son of Koonti, the wife of Pandoo, and was a hero in the war recorded in the Mahavarata. He was a very skilful wrestler and was placed at the head of the army of the Pandavas. Vyasha relates a story concerning him, which it is hoped, will please the readers both native and outlandish. When all the Kings of India as well as other parts of Asia were united in Panchal against Bhima, then in the disguise of a Brahmin, he with a large bamboo in his hand beat them all away. He is said to have killed a very dreadful giant called Hiramba in a duel which was followed by his marriage with the sister of his dead antagonist, by whom he had a son named Ghuttothkoch.


Those days are gone, those suns appear no more,


Dark, dark is now our once so sunny shore!


Our sun is bright, but we do never shine,


Since bearded hero passed Himalah-line.


Now for the blood, our tears alone are shed!


We tell a tale that such a hero bled.


Our shames are these, and those the glories were!


To these we cling, toward those we never stir!


Ah! rise my fellow men, attention pay


To this poor song, which I before you lay!


Come down, O Goddess fair, from mountain’s top,


In his uncommon flight, the poet prop,


Oh! strengthen his daring wings and let him soar


Above the clouds, and the pure Truth explore.


The man who met the master of the earth


By fair Taxila’s bank, his death, his birth,


His private life, oh Heavenly Goddess sing,


In numbers sweet, as old Castalia’s spring!


A realm there was in western part of Ind


Ruled by a king—the formidable Sind.


Its name Taxilus, and its air was fine,


And rich it was with many a golden mine.


Full oft the grisly trans-Himalan king


Would rain his hordes and gong of battle ring.


To save fair Ind from such invasions dread,


They placed the martial Sindus at the head.


High on his throne the famous monarch stands;


A golden sceptre dignifies his hands.


He calls his Brahmin priests, and fain would know


When God a son on him will sure bestow.


“Oh friends of mine and parents of my good,


Presage the time when this pure Khettria blood


Of mine shall run in other veins. Relate,


What power provoked has caused my childless state.”


Acharyas gravely sit with chalk in hand,*


And ‘gin to scratch upon the plates with sand.


*The Hindu astrologers are called Acharyas.


At last they find the day, the king address,


In orient strains, and thus the fate express:


“O potent King, the brighter days are now


To dawn upon thy fortune’s charming brow,


Three times the sun the scorpion grim shall meet


Ere you, and your beloved a son may greet,


And time shall see your future martial heir,


Upon the hugest beast to wars repair,


A mighty ‘shoor shall once invade our land,


And fiercely march destroying sword in hand;


A check he’ll meet with from your son at last


By which he shall be back on Persia  east,

Though mountains fall, and the still earth uprise,


Our word as sure as* Bhishma’s arrow flies.”


*Bhishma was the son of Shantonoo and Gunga. It is said of him that he killed two heavenly beings with his arrow in their way upwards. He was the Commander-in-Chief of the Kooroos in the first battle fought between them and the Pandavas, who were headed by the famous Bhima. Bhishma was never married on account of the promise he made when his father was wedded to Shuttobutty. After ten days’ continual action, the Pandavas, without any hope of success, had recourse to a foul means to kill their antagonist. An impotent man was placed before him, in consequence of which Bhishma threw away his bow and arrows, as the sight of such a creature was considered as a very bad omen. Thus disarmed, the great Bhishma was run through by Arjoon.


Thus told the sage foretellers of the fate;


And to his queen the king with joy elate.


The stated time expires, the son is born,


His bright complexion does the hall adorn.


The eyes of cheerful Sind express delight,


His mind grows big with joy at ev’ry sight.


Day after day they see the son to grow,


And ‘clipse the charming grace of all below.


The sixth day comes, the joyful maids prepare


The things required for satara-affair.


A goat is kept just by the nursery door,


A pen—a palm leaf are placed on the floor;


For Brahmah* will that night from heaven descend,


And write the fate of child from birth to end.


*Brahma is one of the Hindu Triad, and is said to have created the material world by order of the Supreme Being—Brahman, whose origin is not known to man.


For him a wooden plank is placed aright,


On which the God will sit the fate to write;


The queen herself with her surrounding maids,


Keep up the night in hand the iron blades.


Now when the dismal darkness of the night


Beyond the western main doth make its flight.


Pursued by fierce rays of the darting sun,


Who rears his head on east, as it doth run;


At such a time the queen, her maidens fair,


Forsake the room, and then to bathe repair;


Ablutions finished, come they home again,


Bow down their heads to Shusty’s* holy fane.


*Shusty is the goddess who presides over the children, and resembles the mistress of NUMA in all other respects but love.


A month passed on, the Gods now have their rites,


The moony face of child the king delights.


Six signs the Day-God doth now keep behind,


The child does learn to walk on knees they find.


Thus much, O Muse! now let my harp repose,


Throw not thy sweets on themes becoming prose,


The days of childhood suit no longer thee,


On themes sublimer let thy fingers free;


Pass o’er the barren track of Pooroo’s life;


Now sing his manhood and relate his strife;


Do justice to his might and truly say,


With what great skill the potent king did sway.


The sceptre of a realm extending wide,


From Hymalya’s chain to Ocean’s side!


Now comes the son of king to youthful age


And doth to science and arts his mind engage,


Learns every book and leaves no branch unknown,


Till on the top of learning’s hill he shone;


Now counts the stars, the planet’s path descries,


Then sees the map to find where Lanka lies;


Now tries to find the class that goose enrols,


Then learns the branch that treats of stones and coals;


Now reads and writes and learns to work a sum,


Then sings and rings and beats the stately drum;


Thus goes his time. The lovely prince one day,


Upon the Sutledge banks begins to play


With all his comrades, all supremely good;


And gazing at the streamlet’s scene they stood.


Now when his friends are charmed by nature’s grace,


The youthful prince doth seek another place,


Where trees unnumbered stand in grand array,


And hungry beasts do roam in search of prey;


To such a place th’ undaunted prince alone


Resorts with bow and arrow—sling and stone;


Now kills a goat with his unerring dart,


Then wounds a deer with admirable art;


As when his jolly friends a gambler eyes,


To bring his cards with over haste he tries;


But if the cards he does not quickly find,


Exceeding wrath disturbs his peaceful mind;


So was the prince; when he did find at last,


His quiver empty, and his arrows cast.


There lies a lake where ends this thick-grown wood,


By side of which a stately yew tree stood,


Haunts there the stag when urged by midday heat,


To quench its thirst and cool its burning feet;


Now there the prince pursued an ancient hind,


And cast at it at last his shaft unkind,


Dead fell the beast: a sigh with pathos warm


Attracts the prince’s mind profaned with harm.


He leaves his bow and pointed shafts behind,


And goes in haste where groans the dying hind.


Now sad reflection clouds his mental realm,


And questions past our thought his heart o’erwhelm:


“From whom is life? And whence this frame of man?


What mighty power has formed this mighty plan?


Why live we here? And why desire and feel?


For what we turn with time’s revolving wheel?


I eat, and live, and sleep, and spend the day


But never think of these!—my life is gay!


From this awaking hour I let my eyes


Select my way, led by the guiding Skies.


This day I leave my ever-gorgeous vest.


To visit lands, extending in the west.


Ye woods! be witness, I my country leave


And come not back until my end achieve.”


This said, the prince now throws his dress aside,


And wears the tiger’s thickly spotted hide.


A trident graced his powerful, strong right hand,


The other one supports a threatening wand;


Now that our hero moves with hasty strides


And comes where old renowned Hydaspes glides;


Passes it o’er and sees the scenes around,


And hears the waterfall’s refreshing sound;


The distant mountain shows its snowy crest


and grandly standing doth invite its guest;


It was the time when Eve her gloomy shades


Diffused on woods and mountains, vales and glades;


It was the time when that e’er-shining star


Began to shoot her light on earth afar;


Now lo! the demon Gloom doth spread his wings


O’er all that bear the name of earthly things.


Now here on Sutlege banks the prince’s mates


Suppose their friend is gone to palace gates.


Hasten they home and seek him everywhere,


But wonder, still they cannot find him there;


But wonder ceased to tease their peaceless brain


When found the prince was not to come again;


They searched the woods, the river banks they sought


But to their grief, alas! they met him not!


At last they wept aloud, the king now hears


The sad event, and sheds his bitter tears.


Somehow or other, Sindus seems to know


The mystery yet unsolved to all below;


He calls his men and thus imparts his thought—


“O mighty men, your common aid has brought


Me to the sovereignty of this land;


O my much-valued chiefs—my martial band!


To you I say with my deep-wounded mind


Go, go wher’er my lovely son you find;


Within the bounds of Asia’s land of yore


O where extends Europa’s barb’rous shore;


Where’er you see my son, go, meet him there


To bring him home no melting words you spare;


My splendour vain—my throne I want no more;


Go, go and seek my son on distant shore.”


Commanded thus they run with lightning haste,


And pass o’er fields and woods and sandy waste:


Some toward the east are moving with a speed


Resembling that of th’ strong Arabian steed;


The rising sun they face as if to catch


That glittering orb, for his neglected watch;


While others move along the mountain-chain


That fences on the west their king’s domain;


Some seek the southern lands of gloomy dread,


While others plod to north, of cold afraid;


In all directions thus the men are sent;


And priests employed, to God, their prayers now vent;—


“Almighty Sire, our feeble prayers oh hear!


Thy holy name destroys the gloom of fear;


How oft we asked thy aid, and not in vain!


How oft thy name dispelled our sorrow’s train!


Thy might hath wrought this world, thou dost protect;


Thy lash of ruin its vices shall correct;


Our tongues are poor indeed our words are few,


We scarce can say, O sire, what’s due to you,


But lend thy listening ears, if ears thou hast,


To us: and thy eyes gracious once more cast;


Thy power has placed our Sindus on the throne,

And blest him with a son, to goodness prone:


But ah! Sire, that innocent royal bud


Is lost—The palace fair shall turn to mud!


Thy sacred laws, no doubt, shall make a room


For Anarchy’s unconquerable gloom!


If Pooroo’s dead, Father, then all is gone!


And gloomy Death will reign on earth alone!!”


Thus when the minds of men were low with fears;


The pensive news now runs to Rani’s ears,


Her rosy cheeks are marked with drops of silent tears.


Now the brave Pooroo here ascends a hill,


Along which glides a soft retiring rill,


Thereon th’ undaunted prince doth stand aright


And cast his gentle eyes upon the sight;


It was a cheering night, the starry dome


Displayed the page of th’ astronomer’s tome;


The* sea-born Phoebe’s brighter, softer beam


Was lighting Nature’s face with sleeping gleam;


*It is said in the Hindu mythology that the moon rose out of the sea at the time when Ramchundra the son of Dashorath was five years of age. At this period the Hindus learnt how to calculate solar and lunar eclipses.


Lo there! that distant, passing northern star


Is beckoning the sea-man from afar!


And lo! the Pleides sit together there


To make nocturnal club for man’s affair,


Behold that demon star doth stand on high


As if commanded thus to guard the sky!


His starry sword now glittering hangs below,


His belts (of what we know not) brightly glow!


The prince’s hungry eyes were fixed on these


Enchanting scenes that ‘gan his mind to please;


As when in golden days remoter far


The well-known* Gupta and our Narsapur


* Brahmagupta and Narsapur were the two great Hindu astronomers of the ancient days.


Stood on the hills to read the opened page


Of Nature’s works and thus their minds engage.


When through the astronomic eyes they viewed


The lunar orb; their joy, their strength renewed;


So now our prince with his unaided eye


Looks at the starry realm above the sky;


Satiety o’ercomes his curious mind;


He casts his eyes abroad, around, behind;


The fruitful trees invite his sweeping eyes


The streamlet’s crystal beauty he descries,


The grassy vale o’ergrown with leafy plants,


Th’ untravelled mind of Pooroo Raj enchants;


There in a nook a silent grot he sees,


Bedecked with crystal grace the guest to please;


Where steals with hasty steps the lunar light,


And makes the grot an ever-cheering sight;


Now Pooroo moves toward these with princely air


Enters the place delightful, choice and fair,


There lies he down to sell a part of time


For rest, that seeketh man in every clime;


When gentle sleep’s intoxicating power


O’ercame his animal force at midnight hour,


A vision (sterner than Atrides met—’


While Troy’s walls stood undemolished yet)


A vision stern appeared before his eyes


Whose stature long the tall Tal tree defies,


Whose hands were much more than enow to break


A thousand like the famous Titan a neck;


Courage doth fly before his mighty breast,


His head o’er tops the mountain’s snowy crest;


Such a fierce sight appeared in Pooroo’s view;


His clothes were coloured with a various hue;


He at the prince’s face began to pout;


These broken words his shivering lips gave out:—


“Thou thoughtless boy, why are thou here tonight?


Go seek another place with hasty flight!


I know thy name, thy house is known to me,


Thou art the son of Shindhoo Raj I see;


I was a king before, but now no more,


My name resound the bounds of every shore,


Like yours my days were past in mazy thought,


Like you I sought this solitary grot,


But days went on, and Yoma’s darkest jaws


Fell close upon my neck like tiger’s claws;


I will not tell my name nor let you know


The place to which at daybreak I shall go;


But go, my silly boy, remain not here,

Where China’s realms extend, without a fear,


There shalt thou see a man of twice-two score


With hoary beards that measure cubits four.”


This said, he vanished from the prince’s sight;


Th’ approach of morn dispelled the dismal sight.


End of the first book.

27 अगस्त, 2023

बदले की भावना


शास्त्रों  में उल्लेख है कि मांस खाने वालों को अपने जीवन में मारे गए जानवरों के कारण नरक की प्राप्ति होती है। जानवरों को उपयुक्त शरीर मिलते हैं जिनका उपयोग वे अपने हत्यारे पर हमला करने के लिए कर सकते हैं और इस प्रकार उससे बदला ले सकते हैं। इसमें कुछ संदेह पैदा हो सकते हैं कि -- ये बेचारे जानवर जो पहले से ही मारे जाने से पीड़ित थे, उन्हें नरक में शरीर स्वीकार करने और वहां उन्हें मारने वाले आदमी को दंडित करने के लिए लंबे समय तक प्रतीक्षा करने के लिए क्यों मजबूर किया जाता है? कई लोगों के लिए यह पीड़ित को दोबारा पीड़ित करने जैसा लग सकता है।किन्तु यह श्रीमद्भागवत (1.17.22) में धर्म के कथनानुसार  होता है: "आप धर्म के सत्य को जानते हैं, और आप इस सिद्धांत के अनुसार बोल रहे हैं कि अधार्मिक कृत्यों के अपराधी के लिए वांछित गन्तव्य (गति) वही है, जो उस अपराधी की पहचान करनेवाले के लिए है।”  अतः आप साक्षात् धर्म के अतिरिक्त अन्य कोई नहीं हैं।


एक तरह से देखा जाये तो जब कोई हमें पीड़ा पहुंचाता है तब बदला लेना और न्याय की इच्छा रखना एक स्वाभाविक प्रतिक्रिया है, लेकिन यह समझना बहुत महत्वपूर्ण है कि हमें इसके लिए क्या कीमत चुकानी पड़ती है। यदि कोई यह देखना चाहे कि कोई अपराधी जेल में किस प्रकार कष्ट भोग रहा है तो उसे भी वहीं रुकना पड़ेगा। उसी प्रकार, जिसने हमारे साथ अन्याय किया है, उसे दंडित करने के लिए हमें भी उसी स्थान पर रहना होगा जहां वह है, ताकि उससे आमने-सामने मिल सकें और वांछित दंड दे सकें।



जब मांस खाने वाले द्वारा किसी जानवर को मार दिया जाता है, तो वह अक्सर अपने कष्ट का बदला लेने की इच्छा रखता है। जो जानवर ऐसी इच्छा रखता है उसे नरक के द्वार पर शरीर धारण करने और पापी के वहां से गुजरने पर अपना बदला लेने का अवसर मिलता है। हालाँकि समस्या यह है कि बदला लेने के लिए जानवर को भी पापी की प्रतीक्षा में वहीं रहना पड़ता है।


उसी प्रकार, जिसने हमारे साथ कुछ गलत किया है, उसे न्याय दिलाने के लिए हमें भी अपना अगला जन्म उसी स्थान पर लेना होगा जहां यह पापी प्रकट हुआ है, ताकि हम उसकी पीड़ा देख सकें, या स्वयं उसे पीड़ा पहुंचा सकें। कभी-कभी जो व्यक्ति किसी और से बदला लेना चाहता है, वह उसका बेटा या यहां तक कि उसकी पत्नी बन जाता है, ये एक ऐसी स्थिति है जहां कोई व्यक्ति वास्तव में अधिकतम पीड़ा पहुंचा सकता है। हालाँकि, इसके लिए व्यक्ति को उसके करीब रहना होगा, उसी स्थान पर जहाँ वह जाता है।


श्रीमद्भागवत का यही अर्थ है कि "अधार्मिक कृत्यों के अपराधी के लिए जो गंतव्य है, वह उसके लिए भी है जो अपराधी की पहचान करता है।"


जो कोई हमारे साथ गलत करता है, उसे वैसे भी इसके लिए कार्मिक प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ेगा, लेकिन अपने अंदर बदला लेने की इच्छा लेकर हम अपने लिए और मुश्किलें पैदा करते हैं, जिससे हम जिस व्यक्ति से द्वेष करते हैं, उसके समीप ही रहते हैं। एक बात और कि अगले जन्म में हमारे द्वारा पीड़ित होने के बाद, वह व्यक्ति बदला भी लेना चाहेगा, और इस प्रकार अगले जीवन में भूमिकाएँ फिर से उलट जाएंगी। इस प्रकार आत्माएँ इस भौतिक संसार में बहुत लंबे समय तक रहती हैं और एक-दूसरे को पीड़ा पहुँचाती हैं।


तो इसे जाने देना ही बेहतर उपाय है। हमलावर को उसके कार्यों के लिए वैसे भी दंडित किया ही जाएगा, चाहे वह सांसारिक अधिकारियों द्वारा या कर्म के नियमों द्वारा हो। किसी भी स्थिति में, उसे अपने कर्मों की प्रतिक्रिया भुगतनी ही पड़ेगी, लेकिन यह हमें उन लोगों में से ही एक होने से बचाएगा जो गलत हैं। दूसरे शब्दों में, क्षमा आवश्यक रूप से हमलावर को सजा से मुक्त नहीं करती है, परन्तु यह हमें ऐसा करने वालों में से एक होने से मुक्त करती है। यह गलत बनने और गलत होने के चक्र को तोड़ती है।


हमें हमेशा याद रखना चाहिए कि बदला लेने की कीमत इस भौतिक दुनिया में एक और जन्म है जोकि दुःखालय है, वो भी उस व्यक्ति के करीब जिससे हम बदला लेना चाहते हैं। इसलिए बदले की भावना वास्तव में एक जहर है जो धीरे-धीरे हमें मार देती है। इसे छोड़ देना ही बेहतर है, यह समझते हुए कि घटनायें  हमारे पिछले कर्मों के परिणामस्वरूप हमारे साथ घटित होती हैं और अन्य लोग अंततः इस जटिल व्यवस्था में केवल साधन या निमित्त मात्र हैं। सक्षम प्राधिकारी अपराधी को दंडित कर सकते हैं, अतः हमें इसे अपने ऊपर लेने की जरूरत नहीं है। जिस प्रकार प्रह्लाद महाराज ने अपने शत्रुओं के प्रति शत्रुता की भावना ना रख कर अपनी कृष्णभावना को ही पुष्ट किया तो उनकी रक्षा स्वतः भगवान के द्वारा कर दी गई।अतः हमें केवल भगवदाश्रित होना है बाकी कार्य उन्हीं को संभालने दीजिए।

24 अगस्त, 2023

Chandrayaan - 3

 

Conflicting Cosmological Worldviews ~



Yesterday (23 Aug 2023), citizens of India and many space enthusiasts around the world celebrated the success of the lander of the Chandrayaan 3 lunar exploration mission. Most individuals experienced great delight on this new accomplishment of the Indian space agency (ISRO), and some viewed this achievement with scepticism. Of course, with any space exploration event, there are bound to be individuals who raise doubts and questions. The purpose of this article is not to discuss doubts over authenticity of the latest moon landing attempt.


The previous moon landing attempt by India was named Chandrayaan 2. It ended in failure. Moreover, there was also an attempt to land on the Mars, and this mission was named Mangalyaan. Photos captured from the Mangalyaan can be seen at : https://www.space.com/23203-india-mars-orbiter-mission-photos.html


I got many messages on my phone expressing happiness over the success of Chandrayaan 3. Interestingly, I also got some messages from some devotees, asking me how the scientists could land on the moon when they have statements from their recent ācāryas, stating that it is simply not possible to go to the moon in the current human body. Some are confused as to why the moon missions cannot find any of the details mentioned in the Śrīmad-bhāgavatam and the Purāṇas within the photographs sent back by the moon lander. Some others simply deny all the photos/videos and say that these are all a part of complicated trickery by world governments.


An individual should have the freedom to believe or disbelieve in the concept of planetary exploration. Freedom of thought cannot be taken away. At the same time, disbelievers in space exploration projects should kindly consider the fact that many space exploration missions have genuinely failed. The Russian Luna-25 lander mission failed just two days before Chandrayaan 3 succeeded. So, if it is all just buffoonery and computer graphics, then each and every mission should turn out to be successful on the computer screen. It is extremely difficult to believe that a particular government would want to embarrass their entire nation in front of the world by deliberately saying that their mission has failed.


This does not however mean that all research and evidence given by the scientists and space explorers is real. A few days ago, the Canadian Space Agency published an alleged photo of a 108 million year old moon crater named Tycho, which later turned out to be a photo of a crater in Arizona, USA. ( Link: https://www.indiatvnews.com/news/world/canadian-space-agency-viral-post-arizona-barringer-crater-as-moon-crater-netizens-react-tycho-latest-updates-2023-08-22-888219 )


Although there is no doubt that the worldwide scientific community has many genuine individuals in it, incidents like these show that vipralipsā (cheating tendency) is rampant in many sections of the scientific community. Not everything they say can be taken on face value, and a lot of scientific research has political motivations behind it. 


That being said, assuming that the latest moon mission has actually reached the dark side of the moon, it certainly could not find anything that the Śrīmad-bhāgavatam mentions about the moon. What do we do now with the cosmological view of the Śrīmad-bhāgavatam? Are we supposed to discard that view as prehistoric and irrelevant?


— Understanding the Virāṭ Puruṣa —


Before we prematurely discard the Bhāgavatam cosmological worldview, we should know that the Vedas and Purāṇas speak of the universe as the body of the Virāṭ Puruṣa. This body has features similar to the body of a human. Now a question arises — Does the human body have only gross elements visible to the external eye? Or does it also have subtle, invisible elements viz. mind, intelligence, ego, prāṇamanomaya-kośavijñāna-maya-kośaānanda-maya-kośa etc.?


If we ask a scientist or an allopath regarding the subtle elements of the body viz. kaphavātapittabuddhiahaṁkāra etc., then most of them will deny the visible existence of these. These do not fit in the worldview of the scientist or the allopath, since their worldview mainly allows only direct perception. However, this does not mean that the subtle elements of the human body do not exist.


Similarly, the body of the Virāt Puruṣa is the brahmāṇda (the universe of Brahmā), and it too has its gross and subtle aspects. The gross aspects are visible to each and everyone through the naked human eye. The subtle aspects of the brahmāṇḍa are neither visible, nor measurable by the human eye. The Śrīmad-bhāgavatam confirms this:


yasyehāvayavair lokān
kalpayanti manīṣiṇaḥ


Translation: Learned souls *imagine* all the planetary systems as parts of the body of the Virāṭ Puruṣa. — (Śrīmad-bhāgavatam 2.5.36)


It is clearly specified in this verse that even the learned souls have to imagine (kalpayanti) the planetary systems. It never says that the learned souls can directly see these planetary systems with their naked eyes. Thus, there are many subtle aspects of the body of the Virāṭ Puruṣa that will never be seen with the human eye. Any endeavour to perceive them with the human eye will be useless. We should therefore not expect that most of the cosmological details of the Bhāgavatam will be perceivable by the naked eye perception of the scientists.


Many humans have seen the externally visible aspect of Mount Kailash. Yet nobody has recorded, documented evidence of seeing Bhagavān Śiva or Devī Pārvatī there. Does it mean that Śiva and Pārvatī do not exist at all? Many have seen the externally visible aspect of Mahendra Mountains in the eastern part of India, yet there is no recorded evidence of seeing Bhagavān Paraśurāma staying there. Does it mean that Bhagavān Paraśurāma doesn't exist and the account given in the Bhāgavatam (9.16.26) is incorrect? We cannot simply discard all of this as mere fantasy just because these aspects are not visible to the human eye. Neither can a valid system of religiosity be proven false simply on the basis of materialistic logic and argumentation:


dharmasya cāvyavacchinnāḥ
panthāno ye vyavasthitāḥ
na tān loka-prasiddhatvāt
kaścit tarkeṇa bādhate


Translation: The constant, unbroken paths of dharma that have been established by the great sages cannot be obstructed simply by giving some widely accepted worldly logic and argument. — (Bhartṛhari's VākyapadīyamBrahma-kāṇḍa, 31)


Thus, devout followers of the Bhāgavatam and the Purāṇas should never worry that the cosmological worldview given in their sacred literature will ever be proven false. It can never ever be proven false, simply because it is not a worldview perceivable by the mundane eye of the materialists. 


If Mahārāja Parīkṣit wanted to know about the externally visible universe, he could've easily asked expert astronomers of his kingdom viz. Kṛpācārya. The reason why he is asking Śrī Śukadeva Gosvāmī about the cosmology of the brahmāṇḍa is because the perception of Śrī Śukadeva Gosvāmī extends beyond mundane human perception. Śrī Śukadeva Gosvāmī is described as — sarva-bhūta-hṛdayaṁ munim — "The sage who can enter into the hearts of all living entities by his mystic potency" — (Śrīmad-bhāgavatam 1.2.2). Elsewhere, he is described as a — mahā-yogī — (Śrīmad-bhāgavatam 6.4.3). Thus, the universe described in the Bhāgavatam is certainly not being described from a mundane, human point of view. It is being described from a yogi-pratyakṣa (perceivable by a perfected yogi) point of view.


— Separate Literature for Separate Aspects —


In Bhārata-varṣa, there are traditional literature that separately describe the visible aspects as well as the subtle, invisible aspects of the brahmāṇḍa. Literature viz. Sūrya-siddhāntaĀryabhaṭīyam etc. give elaborate calculations for visible aspects of the universe. These literature are a great boon for all followers of Sanātana Dharma, because for thousands of years, these devout followers of dharma have been correctly measuring sunrises, sunsets, moon-rises, eclipses, vrata timings etc. using formulae and methods given in these literature. 


At the same time, a deeper, more subtle universe exists. This subtle universe will most likely never be recognised by modern science, exactly as kaphavāta and pitta will most-likely never be recognised by allopaths. The worldview of most modern scientists is that of philosophical materialism. Those who subscribe to this worldview have no subtle worlds to explore and no inherent personality or purpose driving the universe.


The eastern philosophical systems viz. Sanātana DharmaJainismBuddhism etc. all have almost a similar cosmological view of the universe. They all accept the existence of Mount Meru and the Devatās and many other aspects that are not visible to the human eye. To perceive this universe, one needs to have a special type of accomplishment. This accomplishment is described in the ancient Yoga texts.


— The Qualification Needed to Perceive the Subtle Universe —





The Yoga-sūtras of Patañjali are divided into four parts, known as pādas. In the third pāda, named Vibhūti-pāda, there is a sūtra which says:


bhuvana-jñānaṁ sūrye saṁyamāt


Translation: By practicing saṁyama of sūrya-dvāra (suṣumnā nāḍī), the Yogī obtains knowledge of all aspects of the universe. — (Yoga-sūtraVibhūti-pādaSūtra 26)


What is saṁyama? The Yoga-sūtra (Vibhūti-pādaSūtra 4) says — trayam ekatra saṁyamaḥ — "To attain the three stages of dhāraṇādhyāna and samādhi on a single object is known as saṁyama".


In the various commentaries to sūtra 26 mentioned above, all the traditional commentators viz. Śrī Vyāsa, Śrī Bhoja, Śrī Nāgeśa Bhaṭṭa, Śrī Rāmānanda, Śrī Sadāśivendra Sarasvatī etc. have described the same universe that is described in the Bhāgavatam and the other Purāṇas. Many of these commentators describe the fourteen planetary systems, the Meru, the pleasure gardens of svarga, the various oceans filled with various juices etc. 


Thus, the cosmology of the Purāṇas is also firmly supported by the Aṣṭāṅga-yoga tradition. The same tradition of Aṣṭāṅga-yoga gives many visible benefits to the body (in the form of yoga-āsana practice) and invisible benefits to the subtle body as well as the soul. However, those who are philosophical materialists accept only the physical aspects of aṣṭāṅga-yoga to receive the external health benefits.


Thus, according to the bona-fide texts of the Aṣṭāṅga-yoga tradition, a yogī who attains saṁyama on sūrya-dvāra (the solar entrance a.k.a. suṣumnā nāḍī) is capable of perceiving all the details of the subtle universe. Such saṁyama cannot be expected from those whose worldview is purely materialistic. Patañjali is a śiṣṭa-ācārya of yoga who has benefited millions of people around the world. His aim in presenting the Yoga-sūtras is not to cheat people. Śrī Vyāsadeva is a śiṣṭa-ācārya of the entirety of Vedic tradition. He too is not here to cheat people. Thus, whatever is described in the Yoga-sūtras is a key to understanding how the universe can be perceived in its entirety.


Those skeptics who do not believe in mystical siddhis of Yoga should have a look at recorded evidence of yoga-siddhis. One example is the following video — https://www.youtube.com/watch?v=0AZU8S9F0yI . During the video, there are various demonstration of siddhis. Individuals who say that all miracles disappeared after the invention of television will be surprised to see these siddhis present amongst practitioners of Eastern disciplines.


I conclude this article with the words of Swami Hariharānanda Araṇya, a lifelong practitioner of the Aṣṭāṅga and Sāṅkhya Yoga systems, and a brilliant commentator on the Yoga-sūtras. He spent his entire life living the tradition and spent the last two decades of his life in complete silence in the state of samādhi. In his commentary to the above-mentioned sūtra, he says:


"Bhū-loka is not this earth but the large ethereal region attached to this earth. Sumeru hill, the residence of the devas is also such a region. It is not visible to the eye... The nether worlds (lower planetary systems) are also located inside Bhū-loka (not inside the visible earth). The Deva-lokas start from the top of bhū-loka. The top of bhū-loka does not mean top of the earth, but it is situated much above the aerial (bhuvar) region of the earth. The state of Kaivalya (liberation) is beyond all the lokas and no one returns from there."

19 अगस्त, 2023

OMG-2 Movie - भगवान शिव और श्री कृष्ण के ज्ञान का अपमान ?


सिनेमा मनोरंजन का माध्यम है लेकिन उसी के साथ-साथ यह लोगों के जीवन पर भी बहुत गहरा प्रभाव डालता है ।लेकिन कहीं फिल्म इंडस्ट्री के द्वारा मनोरंजन के नाम पर हमारे साथ धोखा नहीं किया जा रहा ? जी हाँ आज  हमारी युवा पीढ़ी इसी  इंडस्ट्री के बहुत ही गलत आदतों का शिकार बन चुकी है फैशन के नाम पर- ड्रग एडिक्शन, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स आम होता जा रहा है जो फिल्म इंडस्ट्री की ही देन है और फिल्म इंडस्ट्री यह बहुत ही अच्छी तरह जानती है कि उनके प्रोडक्ट को किस तरह से पैकेजिंग करके पहुंचना है। सनातन संस्कृति की पैकेजिंग करके उसके अंदर वह अब अपना एजेंडा परोस रही है और लगातार एक के बाद एक हमारी संस्कृति के बारे में गलत तथ्य बता रही है। भोली भाली जनता को गुमराह किया जा रहा है और इसी कड़ी में है अक्षय कुमार की फिल्म OMG - 2, जो सनातन संस्कृति का इस्तेमाल कर हस्तमैथुन को नॉर्मल बता रही है। पाश्चात्य जगत का एक भयावह एजेंडा फैला रही है और दिखाया इस तरह से गया है कि यह कितना जरूरी है वो भी इतने  स्वाभाविक तरीके से जैसे कि कुछ हुआ ही ना हो।

                    फिल्म एक वीडियो से शुरू होती है जो अचानक से इंटरनेट फैलता है और एक बड़े स्कूल में पढ़ने वाला बच्चा वहां से सस्पेंड  हो जाता है वीडियो में जो कुछ भी है उसका पूरा आरोप आता है उसके पिताजी पर जो महादेव शिव जी के मंदिर में काम करते हैं- कि उनका बेटा ऐसा कैसे कर सकता है। अब गलती करी है तो सजा भी मिलेगी और सजा मिलने के कारण लड़का डिप्ट्रेस होता है रेल की पटरी पर अपना जीवन समाप्त करना चाहता है लेकिन फिर होता है चमत्कार क्योंकि लंबी चौड़ी ट्रेन भी इस लड़के  का कुछ नहीं बिगाड़ पाती कैसे ? क्योंकि उसका हाथ पकड़ के पीछे खींचने वाला कोई मनुष्य नहीं बल्कि स्वयं महादेव हैं। फिर शुरू होती है एक ऐसी जंग जिसमें तलवार और बंदूक आदि कुछ नहीं चलता क्योंकि हार जीत का फैसला करेगी जज साहब की कलम। तो फिल्म देख कर यह समझ नहीं आता कि भगवान शिव ने यह कैसा रास्ता ढूंढा अपने भक्त को इन्साफ दिलाने का ? यह सब सिनेमा क्या एंटरटेनमेंट के लिए बनाया गया है क्या ये छुपकर हमारे आपके सबके दिमाग और इससे भी आगे हमारे और आपके बच्चों के जीवन से क्या नहीं खेल रहे?  एक ऐसा सिनेमा बनाया गया है जो थिएटर से बाहर तक आपका पीछा नहीं छोड़ेगा। आपके दिमाग में यह चलेगा कि एक बच्चे ने हस्तमैथुन ही तो किया है और उसकी वजह से उसे स्कूल से बाहर निकाल दिया गया। जिस वजह से उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया। छोटी सी तो बात थी क्या हुआ ? तो यह मूवी हस्तमैथुन को कॉमन और स्वाभाविक है बोलकर प्रचार करना चाह रही है बड़े ही स्मार्टली यह फिल्म बनाई गई है

लेकिन सच कहें तो जितना नुकसान मुगलों और अंग्रेजों ने हमारे देश और संस्कृति का नहीं किया उससे ज्यादा नुकसान इस फिल्म से हो रहा है और इसीलिए आज हम इन  बिंदुओं पर चर्चा करेंगे -

1. फिल्म में खजुराहो के मंदिर और हमारे शास्त्रों को आधार बनाकर व्यभिचार को फैलाने की कोशिश कर रहे हैं उसका हम खंडन करेंगे 

2 . वीर्य  की रक्षा और ब्रह्मचर्य की रक्षा का क्या महत्व है ?

 3 .वीर्य के नाश से होने वाले दुष्परिणाम और उसका समाधान। 

खजुराहो 

        पूरी फिल्म हस्तमैथुन को ना केवल जस्टिफाई करती है बल्कि  ग्लोरिफ़ाई करती है। लेकिन जब तथ्य दिखाने की बात आती है तो दो-तीन चीजों को बार-बार घुमा फिरा कर  दिखाए जा रहे हैं। क्योंकि जिन बातों को यह प्रमोट कर रहे हैं शास्त्रों में कहीं कोई ऐसा संदर्भ इन्हें मिलेंगे ही नहीं। और कौन सी बातें ? खजुराहो की मूर्तियां, कामसूत्र और पंचतंत्र की कहानियों की किताबों का रेफरेंस। तो जब बात खजुराहो की मूर्तियों की है तो वह मंदिर क्यों बनाए गए? उसका इतिहास क्या है? एक बार एक युवा बच्चे ने अपने दादा जी से पूछा कि हमारे मंदिरों में कुछ स्थानों पर ऐसा  चित्रण मिलता है तो उसका क्या अर्थ है? तो दादाजी ने कहा कि बेटा हमारी सभ्यता में आर्किटेक्ट और मॉन्यूमेंट के साथ हमें संस्कृति और फिलॉसफी सिखाते थे। प्राचीन काल में वैदिक भारत में अपने दर्शन या फिलोसोफी को समझाने के लिए कलाकृतियों का प्रयोग किया जाता था। ऐसे ही खजुराहो की मूर्तियां बनाते हुए वह यह संदेश देना चाहते थे कि यदि आपको मंदिर के अंदर भगवान को पाना है तो आपको बाहर का, इस शरीर का, इस दुनिया का आकर्षण यानी वासना यानी भोग छोड़ना होगा। ये  इसलिए नहीं है कि   आप सीखें  कि यह कैसे करना है और बस यही जीवन का लक्ष्य है; नहीं बल्कि यह उद्देश्य था कि जब तक हाथ इस स्तर से ऊपर नहीं उठेंगे आप भगवान को नहीं पा सकते।


दक्षिण में बालाजी के अनन्य भक्त श्री अन्नामाचार्य या अन्नमय्या के नाम से प्रसिद्ध हैं जब उन्हें पता चला कि उनका विवाह किससे होगा तो उनकी पूजा करने लगे की यह सृष्टि की कितनी सुंदर रचना है ? संक्षिप्त में हम यह कथा कहें तो एक बार भगवान एक सन्यासी के रूप में अन्नामाचार्य से मिलने आते हैं और उनसे कहते हैं कि यदि मैं तुम्हें इनसे भी  सुंदर व्यक्ति दिखाऊं तो तुम क्या करोगे ? तो अन्नामाचार्य कहते हैं मैं उनका दास बन जाऊंगा। तब सन्यासी के रूप में भगवान उनको मंदिर में लेकर आते हैं मंदिर में प्रवेश करने से पहले उन्हें एक ऐसा चित्र दिखता है जैसा चित्रण खजुराहो के मंदिर में है, तो वह कहते हैं यहां तो मंदिर में भी वही दृश्य है तो फिर आप कैसे कह सकते हैं कि जो मैं करता था वह गलत था? तब भगवान जो साधु रूप में थे कहते हैं कि यह वह क्रिया है जो दूसरा जीवन प्राप्त कराती है प्राप्त कराती है यह कोई इंद्रिय लंपटता या भोग नहीं है। तो हस्तमैथुन का कोई सपोर्ट नहीं है। तब भीतर जाने पर भगवान उनको अपना रूप दिखाते हैं जिसे देख कर अन्नामाचार्य उनके शरणागत  हो जाते हैं अर्थात जब बाहर का आकर्षण हटा तब भीतर का परमात्मा मिला। और पंचतंत्र की किताबों को आधार बनाकर वो यह बताना चाहते हैं कि वैदिक गुरुकुल में कामशास्त्र पढ़ाया जाता था और बच्चे उसके लिए बहुत ही उत्सुक रहते थे। जबकि पंचतंत्र हमें वैल्यूज़ और नैतिकता सिखाने के लिए काल्पनिक कहानियों की एक किताब है वह कोई एक शास्त्र नहीं है।  किस तरह का मानसिक दिवालियापन है यह और हमारे शास्त्रों में क्या केवल कामशास्त्र ही है ? कामसूत्र ही है ? हमारे शास्त्रों में हमारी चार वेद हैं , 108 उपनिषद हैं , 18 पुराण हैं, स्मृतियां हैं, रामायण है, महाभारत है अनेकों अनेक शास्त्र हैं। सभी के सभी वीर्य रक्षा और ब्रह्मचर्य की महिमा से भरे हुए हैं और यह कहते हैं कि हस्तमैथुन नॉर्मल है सामान्य स्वस्थ प्रक्रिया है. ऊँट कँटीली झाड़ियां खाता है उसमें उसे स्वाद आता है। वास्तव में स्वाद झाड़ियों में नहीं होता, झाड़ियों के कांटो से उसकी जीभ व मसूड़ों से खून निकलता है। झाड़ियों को वह चबा चबा कर खाता है और रक्त का स्वाद उसे कांटों के साथ आता है तो कांटों के साथ रक्त का स्वाद मिलने से वह सोचता है कि झाड़ियों से स्वाद मुझे मिल रहा है और इस तरह जीवन भर अपना ही खून पीता रहता है। इसी तरह से हस्तमैथुन में आने वाला आनंद भी कुछ ऐसा ही है जो मन को शुरू में सुख देता है पर शारीरिक और मानसिक बल को क्षीण करता जाता है।  फिल्म में कैरेक्टर कहता है कि हमारे शास्त्रों में लिंग, योनि, नितम्ब, वक्षस्थल शब्द आते हैं तो हम बहुत प्रोग्रेसिव थे। तो मतलब इन्द्रिय-लम्पट  होना सही है ? कितना बौद्धिक दिवालियापन है।  शास्त्रों में जो यह शब्द आते हैं वह किस संदर्भ में आते हैं ? इंद्रिय संयम के बारे में अर्थात मन और इंद्रियों को संयमित करें कामवासना पर विजय पायें, वह इन्द्रिय-लम्पट या हस्तमैथुन का जस्टिफिकेशन नहीं दिया गया है।  अरे नाक को नासिका कहेंगे हैंड को हाथ कहेंगे हिप्स को नितम्ब कहेंगे,  तो उस समय की जो भाषा थी तो वही शब्द उपयुक्त प्रयुक्त होंगे। इसलिए यह लोग कहीं पर कोई श्लोक नहीं बता पाए उनका कहना है कि मैकॉले ने देखा कि गुरुकुल में कामशास्त्र पढ़ाया जाता था जिससे भारत बहुत प्रगति कर रहा है तो भारत की प्रगति को रोकने के लिए मैकॉले ने भारत के गुरुकुल बंद करवा दिए और भारत के गुरुकुल से काम शास्त्र को उठाकर अपने देश लेकर गया और वहां इसका ज्ञान देखकर अपने देश को डेवलप कर दिया किंतु सच्चाई यह है कि मैकॉले ने कहा था कि यदि भारत को जीतना है तो इसकी बैकबोन (रीढ़ की हड्डी) इसकी आद्ध्यात्मिक वैदिक धरोहर  जो कि गुरुकुल सिस्टम है इसको नष्ट करना होगा।  क्योंकि गुरुकुल में काम-क्रोध-लोभ जैसे विकारों को दूर करना, संयम में रहना सिखाया जाता था ना कि कामवासना को बढ़ाए जाने की शिक्षा दी जाती थी। और यदि फिल्म मेकर यही कहना चाहते हैं कि गुरुकुल की शिक्षा पद्धति अच्छी है तो आयुर्वेद और हमारे शास्त्र क्या कहते हैं इस बारे में वह भी सुन लीजिए सनातन संस्कृति में जो चार आश्रम हैं उन सब में पहला आश्रम है ब्रह्मचर्य आश्रम उसमें 25 वर्षों तक ब्रह्मचर्य आश्रम का पालन करने के लिए जोर दिया जाता था और जिस काम-काम-काम या वासना कि ये लोग बात कर रहे हैं उसे नियंत्रित करने के लिए कहा जाता था। वीर्य रक्षा की शिक्षा दी जाती थी ना कि इसको नाश करने की यानी कि हस्तमैथुन बिल्कुल भी नॉर्मल नहीं बल्कि बहुत बड़ी गलती है।  क्यों ? क्योंकि विद्यार्थी जीवन की तो नींव ही ब्रह्मचर्य है "चरक संहिता" ले लीजिए पतंजलि की योग पद्धति ले लीजिए महान ऋषि वाग्भट्ट की “अष्टांग ह्रदयम्”  आदि जो भी शास्त्र हैं वो ले लीजिए सभी जगह यही मिलेगा।  आयुर्वेद के आचार्य वाग्भट्ट कहते हैं कि संसार में जितना सुख है वह आयु के अधीन है यानी आयु होगी तभी तो सुख भोगेंगेऔर आयु ब्रह्मचर्य के अधीन है। चरक संहिता में श्लोक आता है - 

              सत्तमुपासनाम् सम्यगास्ताम् परिवर्जनम् 

              ब्रह्मचर्योपवासचश्च नियमाश्च पृथग्विधा

 सज्जनों की सेवा दुर्जनों का त्याग और ब्रम्हचर्य का पालन, धर्मशास्त्र के नियमों का ज्ञानाभ्यास, आत्म कल्याण का मार्ग है।  चरक संहिता में चरक ऋषि ब्रह्मचर्य की महिमा गाते हुए कहते हैं कि ब्रम्हचर्य को सांसारिक सुख ही नहीं बल्कि मैं तो मोक्ष का भी साधन कहता हूँ। वे कहते हैं कि गुरुकुल आने पर विद्यार्थियों की सबसे पहली प्रतिज्ञा होती थी कि मैं जीवन भर ब्रह्मचारी रहूंगा। चरक संहिता में स्वस्थ जीवन के तीन स्तंभ बताए गए - योग्य आहार, निद्रा और ब्रम्हचर्य। तो चरक संहिता तो बार-बार ब्रह्मचर्य की महिमा गाती है और गीता का जो श्लोक उन्होंने फिल्म में बोला कि भगवान श्रीकृष्ण ने बोला कि मैं काम हूँ  तो सुनिए भगवद्गीता के 7 वें अध्याय के ११ वें श्लोक में भगवान कहते हैं -

धर्माविरुद्धो भूतेषु कामोऽस्मि भरतर्षभ अर्थात हे अर्जुन ! मैं वह काम हूं जो धर्म के विरुद्ध नहीं है अर्थात जो विवाह संस्कार के अंतर्गत आता है वह धर्म के अनुकूल है उसमें गर्भाधान संस्कार के द्वारा संतान उत्पन्न करने की जो क्रिया है वह भगवान हैं।  उस संबंध में संतान उत्पन्न करने के लिए जो काम क्रिया है वह भगवान हैं  क्योंकि संतान उत्पन्न करने के लिए भी शक्ति चाहिए जो भगवान से मिलती है।  हमारे शास्त्रों में 16 संस्कार बताए गए हैं जिनमें विवाह एक संस्कार है और कैसी चेतना कैसे विचारों का जीव मां के गर्भ में आए उसके लिए एक संस्कार है जिसका नाम है गर्भाधान संस्कार। जिसकी पूरी विधि है जो बहुत पवित्र है। किंतु हमारी संस्कृति में हस्तमैथुन संस्कार तो कहीं पर भी नहीं बताया गया  जो आज ये नॉर्मल बता रहे हैं। तो शास्त्रों को लेकर झूठी बातें क्यों फैलाई जा रही है ? बर्बादी के रास्ते पर बच्चों को आगे क्यों बढ़ाया जा रहा है ? जहां से उसे बचाना चाहिए उसको वहीं धकेला जा रहा है वह भी भगवान और संस्कृति का नाम लेकर। उसी को जस्टिफाइड किया जा रहा है आखिर क्यों ? गीता में अर्जुन भगवान से पूछते हैं कि मनुष्य ना चाहते हुए भी पाप क्यों करता है ? क्या कारण है ? तो भगवान कहते हैं कि इसका कारण रजोगुण के संपर्क से उत्पन्न काम है जो इस संसार का सर्वभक्षी पापी शत्रु है।  इसका मतलब यह कि कामवासना का कभी पेट नहीं भरता जितना करोगे उतना बढ़ता जाएगा जैसे अग्नि में घी डालते जाइए उतनी ही वह भड़कती जाएगी  आप सब ने देखा होगा कुछ लोगों को आप जानते ही होंगे कि एक सीमा पर बच्चे एडिक्ट हो जाते हैं और पोर्न देखे बिना नींद नहीं आती और सबसे कमाल की बात की कुछ एक्सपर्ट कहते हैं कि यह नेचुरल है लेकिन नेचुरल तो मलमूत्र का विसर्जन है जो आप रोक नहीं सकते आपको जाना ही पड़ता है लेकिन यह तो आप जबरदस्ती कुछ गन्दा चिंतन करके करते हैं यह हस्तमैथुन करके आप स्वयं को कमजोर करते हैं तो यह स्वाभाविक कैसे है ? जरा सोचिए जब कोई ऐसा करता है तो क्या  जब कोई ऐसा चिंतन करता है तो क्या वह पेड़ लकड़ी घर बिल्डिंग या अपनी परीक्षा के बारे में सोचता है अपने एग्जाम के बारे में सोचता है परीक्षा परिणाम के बारे में सोचता है नहीं वह विपरीत लिंग के बारे में सोचता है और वह भी गलत व्यवहार की कल्पना करता है तो इस कृत्य को बढ़ावा देकर क्या हम अपने बच्चों को बच्चियों को सुरक्षित रख रहे हैं कि एक दूसरे के बारे में गलत विचार कर सकते हो और अपना वीर्य नाश कर सकते हो क्या यही एजुकेशन देकर हम अपनी जनरेशन को सुरक्षित करेंगे शिव संहिता में स्वयं भगवान शंकर कहते हैं :- सिद्धे बिन्दौ महादेवि किं न सिद्धयति भूतले --
 'हे पार्वती ! बिन्दु अर्थात वीर्यरक्षण सिद्ध होने के बाद कौन-सी सिद्धि है, जो साधक को प्राप्त नहीं हो सकती? और आगे उन्होंने कहा कि इसके प्रताप से ही मेरी ऐसी महिमा हुई है ब्रह्मचर्य अत्यंत उत्कृष्ट तप है इससे बढ़कर तपश्चर्या तीनों लोकों में दूसरी नहीं हो सकती और फिल्म में तो प्रमुख पात्र ही वीर्य नाश को ही नॉर्मल बताता है। 
जैन शास्त्र कहते हैं कि ब्रह्मचर्य समस्त तपों में सर्वोत्तम है। अथर्ववेद कहता है कि  व्रतेषु वै वै ब्रह्मचर्यम् - ब्रह्मचर्य उत्कृष्ट व्रत है। तो इस प्रकार महाभारत, चरक संहिता, शिवपुराण, पतंजलि योग सभी हमारे शास्त्र ब्रह्मचर्य की महिमा कहते हैं ना कि हस्तमैथुन को स्वाभाविकऔर सही बताते हैं। गीता में तीसरे अध्याय के अंतिम श्लोक में भगवान कहते हैं कि अर्जुन जहि शत्रुं महाबाहो कामरूपं दुरासदम्।। अपनी आध्यात्मिक शक्ति द्वारा कामरूपी इस दुर्जय शत्रु को जीतो। यानी सेक्स एजुकेशन की नहीं आध्यात्मिक शिक्षा की आवश्यकता है और स्कूल कॉलेज में सब जगह आवश्यकता है। शास्त्र भरे पड़े हैं ब्रह्मचर्य की महिमा से आप खुद देख सकते हैं रिसर्च कर सकते हैं तो यदि आप हमसे ये पूछें कि हम इतना क्यों इस बारे में बोल रहे हैं ऐसा क्या है वीर्य में और अब भी आपके मन में यह प्रश्न है कि  किस किसकी सुनें और अगर हमने ब्रह्मचर्य का पालन किया तो इससे क्या होगा तो सुश्रुत संहिता के अनुसार उसमें कहा गया है - 
                                             रसाद्रक्तं ततो मांसं मांसाद मेद: प्रजायते 
                                             मेदादस्थि ततो मज्जा मज्जाया: शुक्रसम्भव:
मतलब  कि जो हम भोजन करते हैं उससे सबसे  पहले रस बनता है  जिसे आज की साइंस प्लाज्मा कहती है।  5 दिन तक जब शरीर उसको पचा लेता है तो उससे रक्त बनता है फिर 5 दिन बाद इस रक्त से मज्जा  यानी हमारे मसल्स बनते हैं इसी से हमारी बॉडी का स्ट्रक्चर बनता है  फिर उससे बनती है मेधा  यानी healthy fat tissues हेल्दी  फैट टिश्यूस जो हमारे शरीर के अंदर एनर्जी स्टोरेज का काम करते हैं जिससे हमें शक्ति मिलती है फिर इस एनर्जी यानी मेधा का इस्तेमाल करके अस्थि यानी हड्डियां बनती है और जब हमारी बॉडी हड्डियां बना लेती है तो इससे बनता है बोन मैरो और उससे बनती है शुक्र धातु यानी वीर्य जो कि मेल और फीमेल दोनों के शरीर में होता है पुरुष के शरीर में वीर्य और स्त्री के शरीर में रज कहलाता है। इसीलिए आयुर्वेद के अनुसार यह शरीर का सबसे शुद्ध स्वरूप है क्योंकि इसमें एक नया जीवन देने की शक्ति होती है और आधुनिक विज्ञान भी इसे सही मानता है कि हां ऐसा ही होता है।  लेकिन यदि हम पूछें कि क्या हम अपने शरीर में से रोज केवल 10 ग्राम खून निकाल कर फेंक दें तो क्या यह सही होगा तो सभी इस पर गुस्सा करेंगे और कहेंगे यह क्या कर रहे हो मूर्ख हो ? क्या तुम्हारा दिमाग खराब है ? कुछ दिनों में तुम्हारे सारे फेल हो जाएंगे तुम मर भी सकते हो। यदि हम ऐसे ही हड्डियों और बोन मैरो को बर्बाद करने की बात करेंगे तो एक्सपर्ट हमें कभी भी यह बेवकूफी नहीं करने देंगे लेकिन जब बात वीर्य की आती है तो फिर वह नॉर्मल या स्वाभाविक कैसे हो जाता है ? वह स्वस्थ प्रक्रिया कैसे हो जाती है ? सोचिएगा।  
               आयुर्वेद के अनुसार रक्त की 80 बूंदों से 30 दिन 4 घंटे में एक बूंद वीर्य बनता है अब आप खुद ही सोचिए कि यदि 80 बूंद खून प्रतिदिन बहाना नुकसानदायक हो सकता है तो इसी खून से बने फाइनल प्रोडक्ट यानी Semen या वीर्य को यूँही  दिन में कितनी ही बार बहाना कितना सही और स्वस्थ है ? इससे हमारे शरीर को कितना नुकसान होता होगा ? खुद सोचिए ...  इस सब के पीछे एक बहुत बड़ा propaganda है जिससे हम सभी अनजान हैं और धीरे-धीरे इसके शिकार हो रहे हैं और आँख तब  खुलती है जब इसका एडिक्शन या लत पड़ जाती है। और ऐसी फिल्म के माध्यम से हमें आपको ऐसे माया जाल में फंसाया जा रहा है और हमारा पैसा खींचा जा रहा है। जबकि वीर्य शरीर में रहने से फोकस बढ़ता है इंटेलिजेंस है एक्यूट होती है मेमोरी शार्प होती है व्यक्ति उत्साह व आत्मविश्वास से लबालब भरा हुआ रहता है। विल पावर यानी इच्छाशक्ति इतनी  स्ट्रांग हो जाती है कि पर्वतों को भी हिला दें और जिन्हें अभी भी  confusion है तो उनके लिए कहा गया है कि जब कुछ लोग कहें कि बाहर बारिश हो रही है और कुछ कहें कि बाहर बारिश नहीं हो रही तो खुद बाहर जा कर देख लेना चाहिए कि बारिश हो रही है कि नहीं क्योंकि खुद के अनुभव से बड़ा शिक्षक कोई नहीं होता। प्रमाण आपको खुद मिल जाएगा और आयुर्वेद कहता है कि जब कोई इंसान वीर्य का नाश करता है तो इससे तीन प्रकार की समस्याएं आती हैं शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक।  शारीरिक समस्या में एक मनुष्य अनुभव करता है कि उसका शरीर धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है उसका पाचन तंत्र कमजोर हो रहा है उसकी आंखें उसका पाचन तंत्र कमजोर हो रहा है उसकी मसल मांसपेशियों की बढ़ोतरी रुक जाती है छोटी सी उम्र में ही चेहरे पर झुर्रियां आना ageing problems आने लगती हैं  वहीं  मानसिक समस्याओं में बुद्धि की सोचने समझने की शक्ति कम होने लगती है, सही और गलत के समझ की क्षमता समाप्त होने लगती है, डरा डरा रहता है आत्मविश्वास नहीं रहता, चीजों को याद नहीं रख पाता किसी बात को गहराई से सोच समझ पाना तो भूल ही जाए और वह इन दोनों समस्याओं में जब गिरा रहेगा तो चाह करके भी आध्यात्मिक नहीं हो सकता और पूरा जीवन संघर्ष में बीत जाता है। 
तो अब इसको दूर करने के लिए समाधान क्या है? 
तो पहला समाधान तो यह है कि कामुक और उत्तेजित चीजों को देखना बंद कीजिए दूसरा आहार पर नियंत्रण लाइए मांस अत्यधिक राजसिक भोजन है क्योंकि इससे ताकत नहीं आती चर्बी बढ़ती है प्रधानता  संकल्प शक्ति की है जैसे महात्मा अगस्त्य समुद्र को अपनी अंजली में भरकर पी गए संकल्प शक्ति से तो शरीर की सीमित शक्ति है संकल्प शक्ति महान है। बलवान वह है जो आए हुए वेगों को सह जाए।   तो पहले ऐसा भोजन छोड़ें और जो भी आए उसे भगवान को अर्पित करके खायें   तीसरा अपने जीवन को नियमित करना होगा इसकी शुरुआत करनी होगी सूर्योदय से पहले उठने से। तो 4:00 से 6:00 के बीच में उठ जाएं कुछ आध्यात्मिक अभ्यास कीजिए, गंभीरता से हरे कृष्ण महामंत्र  प्रार्थना के भाव में जपिये और व्यायाम कीजिए प्राणायाम कीजिए।  सांसारिक चीजों  में मन लगाने से अच्छा है कि भगवान की लीलाओं को सुना जाये शास्त्रों को पढ़ा जाए भगवान के दर्शन किए जाएं और यह है कि इसे कृत्रिम रूप से  कंट्रोल नहीं कर सकते। तो किसी भी इच्छा को अधिक समय तक दबाया नहीं जा सकता लेकिन इसे ट्रांसफॉर्म किया जा सकता हैतो यह आदत है लस्ट  और उसका उल्टा है लव अर्थात प्रेम। जब हम भगवान के प्रति अपने प्रेम को बढ़ाने का प्रयत्न करते हैं तो हम धीरे-धीरे इस आदत को नियंत्रित कर पाते हैं। और प्रेम सिर्फ भगवान से ही होता है बाकी सब काम है जिसे हमें नियंत्रित रखना है तो क्या आपको अभी भी लगता है कि यह नॉर्मल या स्वाभाविक है और इसे हमारे 12-15 साल के बच्चों को करने देना चाहिए ? यह बहुत बड़ा एडिक्शन है जिसकी कोई दवाई भी नहीं है। कितने बच्चे आज इससे परेशान हैं बेबस है लेकिन इससे उबर नहीं पाते। 18 साल में ही इस लत  जब बच्चा हताश निराश हो जाएगा तो 28 और 30 साल में उसकी क्या हालत होगी और 40 और फिर 50 साल में फिर वह कर ही क्या पाएगा ? कुछ बहुत गलत यह फिल्म कर रही है  और वह भी शास्त्रों का आधार देकर, हमारी संस्कृति का नाम लेकर। और तो और कहीं पर भी एक श्लोक ही नहीं बताया गया है कोई प्रमाण नहीं दिया गया है इस तरह करोड़ों करोड़ों युवाओं को कामवासना की दलदल में धकेल रही है क्या फिल्म वह भी भगवान का नाम लेकर। 
                    कुछ लोग अनजाने में इसे प्रमोट कर रहे हैं लेकिन देखिये अनजाने में भी इस पाप के भागीदार मत बनिए क्योंकि ईश्वर व  हमारे शास्त्र जो बात कहते हैं उससे यह फिल्म एक्जेक्टली ऑपोजिट है। थोड़ी बहुत नहीं शत-प्रतिशत विरुद्ध बात है।  हमारी मात्र प्रार्थना है बाकी सबकी अपनी मर्जी। पर एक बात ध्यान रखें जो मीठी-मीठी बात करते हैं ना इधर-उधर के तर्क देकर हमारी गलतियों को जस्टिफाई करते हैं वह हमें अच्छे लगते हैं जबकि वह हमारे सबसे बड़े शत्रु होते हैं लेकिन जो लोग कान पकड़कर हमारे मुंह पर बोलते हैं वह होते हैं हमारे सच्चे हितैषी। आज अनजाने में यदि आप यह अमूल्य मनुष्य जीवन यूं ही गँवाते हैं तो बाद में भविष्य अंधकार में जब दिखेगा तो आपको उसका सामना खुद ही करना होगा फिल्म के मेकर्स आपको बचाने नहीं आएंगे।  तो प्राप्त विवेक का समादर  कीजिए, सावधान रहिए
 धन्यवाद ! हरे कृष्ण



Principle of The Pleasure

All conscious activity, whether in the course of duty or in defiance of duty depending upon the individual temperament is regulated by what ...